{"_id":"5a3176654f1c1b96698b8c3b","slug":"81513191013-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई से मारपीट करने वाले कर्मचारी को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई से मारपीट करने वाले कर्मचारी को किया निलंबित
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज डिवीजन में तैनात अवर अभियंता के साथ मारपीट करने के आरोपी कर्मचारियों को एक्सईएन ने बुधवार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
सिरसागंज डिवीजन में एई सतेंद्र कुमार तैनात हैं। उसी डिवीजन में प्रभारी अवर अभियंता (टीजी टू) कौशल किशोर तैनात है। कौशल किशोर ने विगत दिवस पर एई से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने के उद्देश्य से रेलवे लाइन पर डाल दिया था।
एई ने किसी तरह अपनी जान बचा कर घटना की जानकारी एक्सईएन बीपी कठेरिया सहित उच्च अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर उप्र राज्य विद्युत जूनियन इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई न होने पर कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
एक्सईएन बीपी कठेरिया ने बुधवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इधर दोषी कर्मचारी के निलंबन के बाद संगठन ने गुरुवार से प्रस्तावित कामबंद हड़ताल वापस ले ली है।