फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोमसंस के कारखाने में भीषण आग लगने से तीन कर्मचारी झुलसे

रोमसंस के कारखाने में भीषण आग लगने से तीन कर्मचारी झुलसे

Wed, 29 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
रोमसंस के कारखाने में भीषण आग लगने से तीन कर्मचारी झुलसे
आगरा। फाउंड्री नगर स्थित रोमसंस फैक्ट्री की पहली मंजिल में बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे भीषण आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। आग में फंसे पांच कर्मचारी झुलस गए। उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारी गेट तोड़कर किसी तरह बाहर निकले। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। केमिकल के चलते आग बड़ी तेजी के साथ फैल गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन


रोमसंस जूनियर इंडिया यूनिट-2 की इस फैक्ट्री में सर्जिकल उपकरण बनाए जाते हैं। इनमें केमिकल का इस्तेमाल भी किया जाता है। सभी कर्मचारी सुबह आ चुके थे। तभी असेंबली डिर्पाटमेंट में एक तरफ धुआं उठता नजर आया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बाहर की ओर भागे। इसी दौरान पांच कर्मचारी लपटों से झुलस गए। ये हैं राजेश, धीरज, राजन, ओम प्रकाश और मनोरमा। इनमें राजेश, राजन और ओम प्रकाश सुपरवाइजर हैं। राजेश और धीरज को पुष्पांजलि में भर्ती कराया गया है। अन्य का उपचार वंदना नर्सिंग होम में कराया जा रहा है।

बताया गया है कि आग सीरिंज बनाने की मशीन में लगी। मनोरमा धुएं में फंस गई थी। उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी। उधर दूसरी मंजिल पर आग पहुंचने से पहले ही यहां के कर्मचारी गेट तोड़कर बाहर निकल गए।


उधर आग बुझाने के लिए फैक्ट्री में मौजूद 70 सिलेंडरों में से 35 इस्तेमाल कर लिए गए। आग से फैक्ट्री में लाखों का नुकसान हुआ है। उधर, रोमसंस के डायरेक्टर विकास खन्ना का कहना है कि झुलसे और घायल हुए कर्मचारियों का उपचार कराया जा रहा है। सभी की हालत सामान्य है। आग शार्ट सर्किट से लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed