फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अडींग में बदमाशों का धावा, 1.70 लाख लूटे

अडींग में बदमाशों का धावा, 1.70 लाख लूटे

Wed, 29 Nov 2017 08:17 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
अडींग में बदमाशों का धावा, 1.70 लाख लूटे
डेमो - फोटो : डेमो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन के गांव अडींग के मोहल्ला सेहरा पाइसा में हथियारों से लैस नकाबपोश छह बदमाशों ने दो घरों में धावा बोला। बदमाशों ने एक किसान और दूसरे राजमिस्त्री के परिवार को मारपीट करते हुए एक कमरे में बंधक बना दिया। बेखौफ होकर बदमाश 1.70 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूटकर भाग गए। चौकी अडींग से चंद कदमों की दूरी पर यह वारदात हुई।
विज्ञापन

गांव अडींग के मोहल्ला सेहरा पाइसा निवासी दिनेश पुत्र यादराम किसान हैं। मंगलवार की रात हथियारों से लैस छह नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशोें ने घर में सो रहे किसान के परिवार को मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर में रखी 50 हजार की नकदी और 50 हजार रुपये के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस में रहने वाले जगदीश उर्फ पप्पू पुत्र रामप्रसाद (राजमिस्त्री) के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने राजमिस्त्री के परिवार को बंधक बनाकर 30 हजार की नकदी और 40 हजार के जेवरात लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाकर किसान और राजमिस्त्री ने कमरे के बाहर से बंद दरवाजे खुलवाए। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर कोई हत्थे नहीं चढ़ा। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार का कहना है कि चोरी की घटना का मुकद्दमा दर्जकर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed