{"_id":"5a15b3ac4f1c1b68678bd67f","slug":"81511371692-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में बुधवार पूर्वाह्न ट्रक ने खेत पर बकरी चराने गई महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब दो घंटे तक लगे जाम को अधिकारियों ने समझा बुझा कर खुलवाया। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कुर्रा क्षेत्र निवासी लौंगश्री पत्नी बारेलाल बुधवार सुबह बकरी चराने के लिए खेत पर गईं थीं। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजेे जब वह सड़क किनारे से बकरी लेकर जा रहीं थीं। तभी सलेमपुर के समीप तखरऊ जाने वाले मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक महिला को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब शोर मचाया तो चालक ट्रक को लेकर वहां से भाग गया। जानकारी होने के बाद परिवारीजन व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास किए मगर लोग जाम खोलने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।