फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगला हैंडल में तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

नगला हैंडल में तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Wed, 15 Nov 2017 12:01 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगला हैंडल में तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। निकाय चुनाव में अशांति फैलाने के उद्देश्य से अवैध तमंचा बनाने का काम तेजी से चल रहा था। सोमवार रात साढ़े आठ बजे पुलिस ने छापा मार कर तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बने, अधबने और तमंचे और तमंचा बनाने का साजोसामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे। पुलिस को सोमवार रात साढ़े आठ बजे वाहन चेकिंग के दौरान नगला हैंडल में अवैध तमंचा बनाने की सूचना मिली। एसएसआई दीपक चंद्र दीक्षित, उप निरीक्षक रनवीर सिंह, एचसीपी शिवराज सिंह ने एसओ ऊदल सिंह के साथ पुलिस टीमों ने नगला हैंडल में बताए गए मकान को चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन


मकान में दो युवक तमंचा बना रहे थे। पुलिस ने ललकारा तो वे फायरिंग कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से चार बने तमंचे, तीन अधबने तमंचे, छह कारतूस के अलावा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति का नाम रामरतन पुत्र नाथूराम निवासी नगला हैंडल बताया। जबकि उसका बेटा बिजेंद्र कुमार भागने में सफल रहा। एसपी ग्रामीण ने कहा क्षेत्र में अवैध कारोबार नहीं चलेगा। वार्ता के समय सीओ संजय वर्मा और एसओ ऊदल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed