{"_id":"5a072ddd4f1c1bca678baba2","slug":"81510419933-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह में भी नजर नहीं आ रही जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह में भी नजर नहीं आ रही जागरूकता
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में एक बाइक पर चार सवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। यातायात माह चल रहा है, लेकिन इस माह में भी लोग जागरूक नजर नहीं आ रहे। न उन्हेें अपनी जान की परवाह है और न ही यातायात के नियमों की। वाहनों पर लटक कर यात्रा करते लोग आसानी से देखे जा सकते हैं। ऐसा करना जोखिम भरा है,लेकिन लोग इससे कोई सबक नहीं लेते। विभाग भी वाहनों के चालान काटकर अपने कर्तव्य को पूरा कर लेता है।
एक नवंबर से यातायात माह शुरू हो चुका है। एक सप्ताह का समय इस माह में बीत चुका है,लेकिन जागरूकता अभी भी दिखाई नहीं दे रही। 3 सवारी बैठकर दुपहिया वाहन चलाते युवा सड़कों पर फर्राटा भरते आसानी से देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं कभी कभी तो चार से पांच सवारियां तक दुपहिया वाहनों पर बैठाली जाती हैं।
वाहन चलाते समय यह दें ध्यान
दुपहिया वाहन पर तीन सवारी लेकर न चलें।
वाहन के वैध कागज लेना न भूलें।
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें और न ही हेडफोन कान पर लगाएं।
शराब पीकर वाहन न चलाएं।
नींद आने पर मुंह धोकर आगे बढ़ें।
क्या हैं यातायात के सुरक्षित उपाय
यातायात संकेतों का सदैव पालन करें।
अपने दाहिने से ही ओवरटेक करें।
चौराहे पर वाहन चलाते समय गति धीमी रखें।
वाहन रोकने अथवा मोड़ते समय स्पष्ट संकेत दें।
रात्रि के समय डिपर इंडीकेटर का प्रयोग करें।
वाहन के ब्रेक सही हालत में रखें।