{"_id":"5a01e6db4f1c1b8e698b9d3d","slug":"81510074075-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर काम करते ग्रामीण को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर काम करते ग्रामीण को मारी गोली, घायल
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गढ़ी चकेरी में खेत पर काम कर रहे ग्रामीण को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव नगला झांवर निवासी श्रीनिवास पुत्र दशरथ अपने गांव के भुजवीर का खेत जोतने के लिए ग्राम चकेरी आया हुआ था। तभी गांव के ही नेम सिंह, प्रेमपाल, उदयवीर और गिरीश वहां पहुंच गए और उससे आपसी रंजिश होने के चलते गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया। जिसके बाद युवक की चीख पुकार सुन आसपास के लोग वहां आ गए, जिसे देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मामले की तहरीर श्रीनिवास के भाई जयपाल ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।