{"_id":"59fdf9da4f1c1b74698b97cd","slug":"81509816794-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कुशल के समीप शनिवार की सुबह दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में बरहिया गांव निवासी एक बैंककर्मी की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव बरहिया निवासी विशेष कुमार नोएडा स्थित एक निजी बैंक में कार्य करता था। तीन दिन पहले ही वह छुट्टी पर आया था। शनिवार सुबह वह थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बरी में रहने वाली बुआ के घर बाइक से जा रहा था।
रास्ते में गांव नगला कुशल के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में विशेष, दूसरी बाइक पर सवार बसरेहर इटावा निवासी दंपति और एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सभी को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सैफई ले जाते समय रास्ते में बैंककर्मी विशेष की मौत हो गई। वहीं महिला समेत अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।