{"_id":"59ef86634f1c1bec538b9172","slug":"81508869731-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना शॉप में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना शॉप में आग से लाखों का नुकसान
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। गुड़ मंडी स्थिति राज किराना स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देख मंडी के लोगों ने दुकान स्वामी को फोन कर आग की सूचना दी। दमकल के एक घंटे देरी से पहुंचने से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। दुकान में रखा लगभग दस लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
झंडा तला रुकनपुर निवासी हैदर की गुड़ मंडी में राज किराना नाम से थोक की दुकान है। रात लगभग दस बजे दुकान बंद कर वह घर चले गये। रात करीब साढ़े दस बजे के करीब दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख 11 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान स्वामी हैदर को फोन कर जानकारी दी।
दुकान और गोदाम में आग की जानकारी होते ही हैदर परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। अन्य व्यापारी भी घरों से निकलकर दुकानों पर पहुंच गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन एक घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। दमकल के देरी से पहुंचने पर वहां मौजूद व्यापारियों ने हंगामा करते हुए फायर
विज्ञापन
ब्रिगेड कर्मियों से अपनी नाराजगी जाहिर की, लेकिन मौके पर पहुंचे तहसीलदार दीपक कुमार ने मामले को संभाला। हैदर ने बताया आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उसका लाखों रुपये का सामान भेंट चढ़ गया। पीड़ित ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
व्यापारियों ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से आग में हुए नुकसान का आंकलन कर मदद के लिए कहा है। इस अवसर पर अब्दुल वाहिद, ब्रजेश यादव बाजा, रमाशंकर गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, योगेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुभाष गुप्ता आदि व्यापारियों ने हैदर को ढांढस बंधाया।