{"_id":"59ea37fb4f1c1b9f678b67cc","slug":"81508521979-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में ग्रामीण की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में ग्रामीण की गोली मार कर हत्या
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र के गांव कोडरा में पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ जसराना एवं थानाध्यक्ष एका ने निरीक्षण किया। पीड़ितों ने गांव के चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है।
थाना फरिहा के गांव कोडरा निवासी रनवीर (37) पुत्र दाता राम दिवाली का पूजन करके रात्रि अपने घर पर सो रहा था। तभी कनपटी से सटाकर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष एका पहुंच गए। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ जसराना संजय रेड्डी के साथ गांव में काफी फोर्स पहुंच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक एका ने बताया कि रनवीर की हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि 2014 में रनवीर के भाई भूरा की पत्नी आरोपी पक्ष के लोगों के साथ चली गई थी। इसके बाद भूरा की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में रनवीर, भूरा तथा शोभाराम पुत्र दाताराम को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
रनवीर जेल से छूटकर 17 अक्तूबर को ही घर वापस आया था। रंजिश के चलते ही रनवीर की आरोपी पक्ष ने हत्या कर दी। शोभाराम की तहरीर पर शिशुपाल सिंह एवं कप्तान सिंह पुत्र रेवती सिंह एवं कप्तान सिंह के पुत्र संतोष एवं श्यामसुंदर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।