{"_id":"59de57bc4f1c1bc1678b5346","slug":"81507743676-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के अधिवक्ता की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के अधिवक्ता की ट्रेन से कटकर मौत
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। नॉन स्टॉप ट्रेन से उतरते में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की कटकर मौत हो गई। वह अपने जूनियर अधिवक्ता के साथ इलाहाबाद से कानपुर जाने के लिए चढ़े थे। ट्रेन में नींद आने पर वह कानपुर नहीं उतर सके। टूंडला स्टेशन पर ट्रेन के धीमे होने पर उतरने के दौरान वह ट्रैक पर गिर गए और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।
कानपुर के थाना काकादेव के साप्ती नगर निवासी राममूरत शुक्ला 67 वर्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता थे। वह मंगलवार रात घर आने के लिए अपने जूनियर अधिवक्ता राजीव शुक्ला के साथ शिवगंगा एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन में बैठने के बाद दोनों अधिवक्ता सो गए। जब नींद खुली तो कानपुर निकल चुका था।
ट्रेन बुधवार सुबह साढ़े चार बजे करीब टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो स्पीड कुछ कम हुई। पर अधिवक्ताओं ने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान राममूरत शुक्ला पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर पड़े। ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।