फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब जल्द पकड़े जाएंगे वृंदावन के उत्पाती बंदर

अब जल्द पकड़े जाएंगे वृंदावन के उत्पाती बंदर

Sat, 23 Sep 2017 08:20 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
अब जल्द पकड़े जाएंगे वृंदावन के उत्पाती बंदर
‌पिंजरे में बंदर। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद धर्मनगरी में बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। बंदर पकड़ने के लिए एजेंसी का चयन करने के लिए जहां शुक्रवार को नगर निगम ने एक ट्रायल कराया। वहीं, इस दौरान कई उत्पाती बंदर भी पकड़े गए। उधर, ट्रायल के बाद फिलहाल अभी किसी भी एजेंसी का चयन नहीं हो सका है लेकिन प्रक्रिया जारी है। इस मामले में बंदरों के आतंक से परेशान एक महंत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। वृंदावन में बंदरों के आतंक से नगरवासी इतने परेशान हैं कि कई बार लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बंदरों के हमले में कई लोगाें को जान भी गंवानी पड़ी है। कई बार सामाजिक संस्थाओं द्वारा आंदोलन किए गए। स्थानीय निवासी रवि प्रकाश यादव ने प्रदेश सरकार को भी कई पत्र लिखे लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसी वर्ष महंत मधुमंगल शरणदास शुक्ल द्वारा बंदरों के आतंक और आम जनजीवन के लिए बढ़ रही मुश्किलों को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की।
विज्ञापन

ऐसे में न्यायालय के कड़े रुख के बाद नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार और शनिवार को अलीगढ़, और छाता की एजेंसियों द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के सामने बंदरों को पकड़ने का ट्रायल (डेमो) किया। जिसमें से किसी एक ऐजेंसी को बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी जानी है। नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि निगम द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की तैयारियों की जा रही है। इसके लिए ट्रायल किया गया, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा। इसमें करीब 15 उत्पाती बंदर पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed