{"_id":"59b969414f1c1bb5688b45e6","slug":"81505323329-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर छात्रा को परेशान कर रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर छात्रा को परेशान कर रहा युवक
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगंज रोड स्थित एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा को युवक फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के चाचा के साथ मारपीट भी की। लड़की और उसके घरवालों ने कोतवाली नगर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों की मानें तो पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
शहर निवासी छात्रा अलीगंज रोड स्थित एक विद्यालय में 11वीं में पढ़ती है। मंगलवार को कोतवाली नगर पहुंचकर उसने बताया कि शांति नगर निवासी विशालफेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर उसे परेशान कर रहा है। छात्रा के चाचा ने घटना का विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली नगर पहुंचे छात्रा के चाचा को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया जबकि आरोपी पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। शिकायत के दूसरे दिन तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।