{"_id":"599f18674f1c1b193c8b47f1","slug":"81503598695-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर दबाव बनाने की कांग्रेस ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर दबाव बनाने की कांग्रेस ने की निंदा
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने विधायक मनीष असीजा पर अस्थि रोग विशेषज्ञ शशी कुमार पर दबाव बनाकर कार्य कराने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने त्यागपत्र देने वाले चिकित्सक की पैरवी करने की बात कही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा है पार्टी पीड़ित चिकित्सक के साथ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधान मंडल दल की उपनेता आराधना मिश्रा को घटना से अवगत करा दिया है। आराधना मिश्रा ने इस प्रकरण को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी राजकीय अस्पतालों में आक्सीजन की सप्लाई, दवा की कमी आदि पर नजर रखी जा रही है।