फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विश्वविद्यालय में तय स्थान पर दे सकेंगे धरना

विश्वविद्यालय में तयस्थान पर कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन

Sat, 05 Aug 2017 12:51 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में तय स्थान पर दे सकेंगे धरना
agra university - फोटो : agra university
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन केंद्रीय ग्रंथालय के सामने मैदान में ही किया जा सकेगा। उसके लिए भी पूर्व अनुमति लेनी होगी। शिक्षक, छात्र, कर्मचारी सभी के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, यह अधिसूचना जनवरी 2016 में कुलसचिव की ओर से जारी की गई थी। गुरुवार शाम सेल्फ फाइनेंस कालेज संचालकों ने कुलपति सचिवालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी और संचालकों को वहां से हटाया गया। इसके बाद शुक्रवार को फिर से वही अधिसूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन


इसके तहत अधिकारियों के आवास और कैंप कार्यालय में धरने पर रोक लगाई गई है। इन स्थानों पर यदि धरना-प्रदर्शन किया जाता है तो पुलिस की कार्यवाही और शांति व्यवस्था में व्यवधान की जिम्मेदारी प्रदर्शनकारियों की होगी। विश्वविद्यालय के पालीवाल और खंदारी परिसर में पीएसी भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed