फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जवाहर बाग को लेकर अफसरों में नहीं था तालमेल

जवाहर बाग को लेकर अफसरों में नहीं था तालमेल

Fri, 14 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग को लेकर अफसरों में नहीं था तालमेल
demo - फोटो : demo
मथुरा। जवाहर बाग को लेकर अफसरों के बीच भी तालमेल नहीं था। जब जवाहर बाग को खाली कराने के लिए योजना बन रही थी तब कई अफसरों ने किनारा कर लिया था। 2 जून, 2016 को जब एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी जवाहर बाग खाली कराने पहुंचे थे तब कई अफसर तो समय से पहुंच भी नहीं पाए थे। सीबीआई ने पूछताछ शुरू की तो इसका खुलासा हो रहा है।
विज्ञापन



मथुरा के जवाहर बाग में 2 जून, 2016 को हुई हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 100 से भी ज्यादा घायल हो गए थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई के आला अधिकारी पिछले तीन दिनों से मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। बयान देने के लिए तत्कालीन एडीएम, सीओ, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, इंस्पेक्टर और दरोगा बुलाए गए थे। इन सभी को जवाहर बाग में ले जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
विज्ञापन



अफसरों से पूछा गया कि दो जून को जब एसपी सिटी जवाहरबाग पहुंचे थे तब वह लोग कहां थे। इनमें से कई ने तो यहां तक कहा है कि वह बाद में पहुंचे थे। उन लोगों को नहीं बताया गया था कि जवाहर बाग खाली कराने के लिए जा रहे हैं। इससे साफ है कि इतने बड़े आपरेशन में भी अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंतिम पड़ाव पर पहुंची सीबीआई जांच
जवाहर बाग हिंसा की जांच अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बयान ले लिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि इसी माह अदालत में जांच रिपोर्ट दाखिल कर ली जाएगी।


इन लोगों के हो चुके बयान
एसएसपी, डीएम, एडीएम, एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा और उद्यान विभाग के अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed