फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिग्नल नहीं मिले तो कहीं डाटा की दिक्कत

सिग्नल नहीं मिले तो कहीं डाटा की दिक्कत

Wed, 05 Jul 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिग्नल नहीं मिले तो कहीं डाटा की दिक्कत
aadhar card - फोटो : Demo Pic
मथुरा। आधार से जुड़ी इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ सेल (ई-पीओएस) मशीन के माध्यम से जनपद में राशन वितरण व्यवस्था शुरू हो गई है। पहले दिन बुधवार को 35 डीलरों ने नई व्यवस्था के तहत राशन का वितरण किया। इस दौरान कई स्थानों पर मशीन संचालन को लेकर दिक्कत भी सामने आई।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने जनपद के शहरी डीलरों को राशन वितरण के लिए ई-पीओएस मशीन दी हैं। इन मशीनों में राशन कार्ड धारकों का संपूर्ण डाटा फीड है, जो आधार से जुडे़ हुए हैं। इन मशीनों का उपयोग जनपद के 35 शहरी डीलरों ने बुधवार को शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पहले दिन सबसे अधिक समस्या सिग्नल को लेकर आई। जिला पूर्ति कार्यालय में कई डीलरों ने उपभोक्ताओं के डाटा को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि कई स्थानों पर डीलरों ने बगैर मशीन के भी राशन का वितरण किया है। उन्होंने उपभोक्ताओं के आधार नंबर रजिस्टर में दर्ज कर लिए, जिन्हें मशीन में फिर दर्ज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन राशन उपभोक्ता मशीन से निकल कर आ रही पर्ची को लेकर बेहद खुश थे। जिन पर राशन सामग्री की दर और खरीद की राशि दर्ज होकर आ रही है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय शंकर वर्मा ने बताया कि ई-पीओएस मशीन के संचालन का पहला दिन था। कुछ दिक्कतें आई हैं। थोड़े दिन में सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed