{"_id":"5b5f1bdb4f1c1b07788b6c84","slug":"80-year-old-room-demolished-from-swami-bagh-samadhi-complex","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामीबाग समाध परिसर से हटा 80 साल पुराना 'दाग', अब तैयार होगा खूबसूरत बगीचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामीबाग समाध परिसर से हटा 80 साल पुराना 'दाग', अब तैयार होगा खूबसूरत बगीचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 31 Jul 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
80 साल पुरानी कोठरी को ढहायी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के स्वामीबाग समाध की खूबसूरती बिगाड़ने वाला 'दाग' अब नजर नहीं आएगा। समाध परिसर से 80 साल पुरानी कोठरी को ढहा दिया गया है। अब यहां देशी-विदेशी फूलों से बगीचा तैयार किया जाएगा।
संगमरमर से बनी पवित्र समाध के प्रवेश द्वार के सामने कोठरी बनी हुई थी। ये करीब 80 साल पुरानी बताई गई है। इस कोठरी से पवित्र समाध का आकर्षण कम हो रहा था। इससे खूबसूरती भी प्रभावित हो रही थी।
इस पर कोठरी को यहां से हटाने का निर्णय हुआ। अब पवित्र समाध का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, 31 अगस्त से राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज का 200वां जन्म समारोह शुरू हो जाएगा।

पुरानी कोठरी को बुलडोजर से ढहा
स्वामीबाग समाध
- फोटो : अमर उजाला
इसको देखते हुए सोमवार को पुरानी कोठरी को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इसका मलवा उठाया जा रहा है। स्थान खाली होने पर यहां हरियाली विकसित की जाएगी, पानी का फव्वारा और देशी-विदेशी फूल आकर्षण का केंद्र होंगे। चारों तरफ हरियाली हो जाने के बाद समाध का नजारा विहंगम और आकर्षण लगेगा।
डुगडुगी और नोटिस के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
स्वामी बाग नगर पंचायत की ओर से 300 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर पांच दिन का समय दिया था। समय समाप्त होने के बाद डुगडुगी भी बजवाई, इसके बावजूद भी कब्जेधारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। ऐसे में अब जल्द स्वामी बाग नगर पंचायत के पदाधिकारी डीएम और एसएसपी से मिलकर अतिक्रमण हटवाने की मांग करेंगे।