{"_id":"29f208c493009cc07c33e18cda73fcda","slug":"80-shops-burnt-in-jarar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरार की सब्जी मंडी की 80 दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरार की सब्जी मंडी की 80 दुकानें जलीं
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 12 Oct 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरार की सब्जी मंडी में रविवार को पटाखे से लगी आग में 80 दुकानें जल गईं। इससे लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। फायरब्रिगेड के देर से आने के कारण आक्रोशित लोगों ने अग्निशमन कर्मियों के साथ जमकर हाथापायी की।
रविवार दोपहर लगभग दो बजे बाह के कुछ लोग जरार में सब्जी मंडी बंद कराने पहुंचे थे। कुछ दुकानें बंद हो गई। लगभग तीन बजे के सूनी मंडी में बच्चों ने पटाखे चलाए। एक पटाखा अहिवरन सिंह कुशवाह की दुकान में जा गिरा। पहले वहां लगी फिर आग बांस-लकड़ी आदि से बनी दुकानों में फैलने लगी। इनसे उठती लपटें देख सब्जी विक्रेताओं में भगदड़ मच गई। वहीं फायरब्रिगेड को सूचना देकर कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी प्रयास में हरी सिंह, दीपक, राजकुमार, महताब, जितेन्द्र आदि युवक झुलस गए। लगभग एक घंटे बाद जब तक फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती तब तक 80 दुकानें जल चुकी थीं। भड़के लोगों का अग्निशमन कर्मियों से विवाद हुआ। फिर उनमें हाथापाई होने लगी। कुछ लोगों ने बीचबचाव कराया तब अग्निशमन कर्मियों की मदद से आग बुझाई जा सकी। तहसीलदार कुमार संजय ने बताया कि चाइना मेड पटाखे की चिंगारी से आग लगने की जानकारी मिली है। जांच के बाद तस्वीर साफ होगी।