{"_id":"6681069ef67b0d5f0405218c","slug":"80-quintals-of-banned-polythene-seized-in-agra-eight-trucks-called-to-transport-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में जब्त की गई 80 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन, ले जाने के लिए मंगाए गए आठ ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में जब्त की गई 80 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन, ले जाने के लिए मंगाए गए आठ ट्रक
Sun, 30 Jun 2024 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:47 PM IST
सार
प्रतिबंधित पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने आगरा में बड़ी कार्रवाई की। यहां पर एक गोदाम पर छापा मारते हुए 80 कुंतल पॉलीथिन और प्लास्टिक जब्त की गई है।
विज्ञापन
आगरा में जब्त की गई 80 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नरायच क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की है। नगर निगम की टीम ने सुबह-सुबह यहां छापामार कार्रवाई की। गोदाम से 80 80 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई, जिसे ले जाने के लिए आठ ट्रक मंगाने पड़े।
प्रवर्तन प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह और राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई। बताया गया है कि रविवार सुबह की टीम यहां पहुंच गई। टीम ने जैसे ही गोदाम के दरवाजों को खुलवाया तो यहां इतनी बड़ी मात्रा में पॉलीथिन देखकर हैरान रह गए। गोदाम में करीब 80 कुंतल पॉलीथिन और प्लास्टिक जब्त की गई।