{"_id":"636e84b983716230875e1997","slug":"8-48-crore-will-change-the-face-of-gram-panchayats-kasganj-news-agr5531822198","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.48 करोड़ से बदलेगी ग्राम पंचायतों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.48 करोड़ से बदलेगी ग्राम पंचायतों की सूरत
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 25 राजस्व ग्रामों को मॉडल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इन ग्राम पंचायतों की 84833450 रुपये से सूरत बदलेगी। शासन से इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। बजट मिल जाने से अब इन ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन के कार्य कराए जा सकेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण कराकर ओडीएफ किया जा चुका है। अब शासन द्वारा फेज 2 के तहत राजस्व ग्रामों को मॉडल गांव बनाया जाना है। पहले चरण में 5 हजार की आबादी वाले ग्रामों को मॉडल बनाया जाएगा। जिले के 35 राजस्व ग्रामों का चयन मॉडल बनाने के लिए किया गया है । शासन से इन ग्रामों में ओडीएफ प्लस के तहत होने वाले कार्यों की कार्य योजना तैयार कराकर मांगी गई। इनमें से अगस्त माह में 10 ग्रामों की कार्य योजना को लखनऊ में प्रेजेंटेशन कराया गया। इन ग्राम पंचायतों को 47036000 रुपये सितंबर माह में जारी किए गए थे। शेष बचे 25 राजस्व ग्रामों में धन आने का इंतजार किया जा रहा था। शासन ने इन ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्य के लिए भी धनराशि जारी कर दी है। जिससे इन ग्राम पंचायतों में भी अब कार्य शुरू हो सकेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के तहत 25 राजस्व ग्रामों में होने वाले कार्यों के लिए धन मिल गया है। जिससे इन ग्राम पंचायतों में भी कार्य शुरू हो सकेंगे। -देवेंद्र सिंह, डीपीआरओ