{"_id":"62864be5cb2197070d15ae8e","slug":"75-year-old-grandfather-molested-his-granddaughter-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा में नातिन से 75 साल के दादा ने की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा में नातिन से 75 साल के दादा ने की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
Thu, 19 May 2022 07:23 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 May 2022 07:23 PM IST
सार
पीड़ित युवती की शिकायत पर थाना कमलानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में युवती ने माता-पिता, दादी, चाचा, चाची और मामा को भी नामजद कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना कमला नगर में एक युवती ने अपने 75 वर्षीय दादा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। उसका आरोप है कि दादा ने कई बार गलत हरकत की। उनकी हरकत की परिवार के लोगों से शिकायत की। मगर, वह भी उसे चुप रहने के लिए कहने लगे। उन्होंने धमकी दी। मुकदमे में युवती के माता-पिता, दादी, चाचा, चाची और मामा भी नामजद किए गए हैं।
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल के मुताबिक, इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने थाने आकर तहरीर दी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल से उसके दादा उसे परेशान करते आ रहे हैं। उनकी उम्र तकरीबन 75 साल है। पहले वो उनकी हरकतों पर ध्यान नहीं देती थी। मगर, अक्तूबर 2020 में उसके साथ दादी के सामने छेड़छाड़ की। इसका विरोध किया। मगर, दादी ने भी उनका ही साथ दिया। जबरन उनके पास बैठा दिया। वह किसी तरह अपने कमरे में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल के मुताबिक, इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने थाने आकर तहरीर दी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल से उसके दादा उसे परेशान करते आ रहे हैं। उनकी उम्र तकरीबन 75 साल है। पहले वो उनकी हरकतों पर ध्यान नहीं देती थी। मगर, अक्तूबर 2020 में उसके साथ दादी के सामने छेड़छाड़ की। इसका विरोध किया। मगर, दादी ने भी उनका ही साथ दिया। जबरन उनके पास बैठा दिया। वह किसी तरह अपने कमरे में आ गई।
विज्ञापन
मां और नौकरानी से भी की गलत हरकत
नातिन ने यह भी आरोप लगाया कि दादा उसकी मां और नौकरानी के साथ भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश कर चुके थे। इस बारे में पिता, चाचा, चाची से शिकायत की, लेकिन उन्होंने उल्टा उसे ही धमकाया। इस कारण उन्होंने शिकायत नहीं की। विरोध पर उसे बदनाम कर दिया, जिससे क्षेत्र के लोग भी गलत नजरों से देखने लगे। इसके बाद दादा ने उसकी बहन के साथ भी गंदी हरकत की। इस कारण दोनों बहन वाराणसी पढ़ाई करने चली गईं। अब उसे फोन करके चाचा, पिता और मामा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने धमकाया
निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके दादा, दादी, चाचा, चाची, पिता, मां और मामा के खिलाफ छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी दादा को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया है। विवेचना की जा रही है। परिवार के अन्य लोग भी आरोपी होंगे तो कार्रवाई की जाएगी।