फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   75 patients arriving daily to take high blood pressure medicine

Agra News: उच्च रक्तचाप की दवा लेने प्रतिदिन पहुंचते 75 मरीज

Tue, 16 May 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
75 patients arriving daily to take high blood pressure medicine
कासगंज। उच्च रक्तचाप हृदय, गुर्दा एवं दिमाग की बीमारियों को बढ़ा रहा है। उच्च रक्तचाप के मरीजों में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल पर प्रतिदिन 75 मरीजों को उच्च रक्तचाप की दवा दी जा रही है। इन मरीजों में नए मरीज भी शामिल हैं और पुराने भी। शहरी नहीं ग्रामीण इलाकों के लोग भी उच्च रक्तचाप के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

तनाव, धूम्रपान, वर्कलोड, अनियमित खानपान के कारण हो रहा है। लोग योग, व्यायाम से दूर हो रहे हैं और जंक फूड का अधिक सेवन कर रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि लोग उच्च रक्तचाप से बचने के लिए दिनचर्या नियमित बनाएं एवं खानपान सुधारें तो इससे बचा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.संजीव सक्सेना के मुताबिक उच्च रक्तचाप को लेकर मेडिकल स्टडी के आंकड़े बताते हैं कि कम उम्र के युवा बढ़ते रक्तचाप से अछूते नहीं हैं। मेडिकल स्टडी में 18 वर्ष व उससे अधिक उम्र के 30 प्रतिशत से ज्यादा लोग उच्च रक्तचाप से ग्रस्त पाए गए। 20 वर्ष से 44 वर्ष ग्रुप में उच्च रक्तचाप के मामले सबसे अधिक सामने आए। जिले में उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


बोले चिकित्सक
- उच्च रक्तचाप से ग्रस्त 17.6 प्रतिशत मरीज भारत में रहते हैं। कई स्टडी में यह आंकड़ा सामने आया है। उच्च रक्तचाप से हृदय, गुर्दा और ब्रेन स्ट्रोक की समस्या होती है। युवाओं में लगातार उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ रही है। इसके पीछे अहम कारण है दिनचर्या और आहार का ठीक न होना। जब दिनचर्या ठीक नहीं होगी तो स्वभाविक रूप से तनाव होगा। तला भुना खाना व जंक फूड के युवा आदी हो रहे हैं। यह समस्या का बड़ा कारण है। जब तक खान पान सही नहीं होगा, दिनचर्या व्यवस्थित नहीं होगी तब तक उच्च रक्तचाप से बचना मुश्किल है। लोग ध्यान दें और उच्च रक्तचाप का शिकार होने से बचें- डॉ. आरके माहेश्वरी, फिजीशियन।
विज्ञापन
विज्ञापन


- उच्च रक्तचाप के तीन प्रमुख कारण हैं। जिसमें पहला तनाव, दूसरा दिनचर्या की गलत आदतें व तीसरा जंकफूड की आदत। आज कोई भी युवा पैदल नहीं चलना चाहता। जंकफूड का सेवन अधिक करता है और तनाव में रहता है। देर से सोना, देर से उठना, योग व्यायाम नहीं करना उच्च रक्तचाप के प्रमुख कारण हैं। इन तीन आदतों को सुधारना होगा। तभी युवा उच्च रक्तचाप से बच पाएंगे- डॉ. नवीन गौड, सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed