फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   72nd State Senior Volleyball Championship to be held in Mainpuri

Agra News: मैनपुरी में होगी 72वीं स्टेट सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप

Sat, 14 Oct 2023 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Oct 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
72nd State Senior Volleyball Championship to be held in Mainpuri
मैनपुरी में होगी 72वीं स्टेट सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री को आयोजन समिति का चेयरमैन बनाया गया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। नगर के क्रिश्चियन मैदान में 6 से 10 दिसंबर तक 72 वीं स्टेट सीनियर (पुरुष एवं महिला) वॉलीबाल चैंपियनशिप में होगी। मैनपुरी में यह चैंपियनशिप छठवीं बार होगी। आयोजन समिति के चेयरमैन पद के लिए सर्वसम्मति से पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह को चुना गया है।

शनिवार को जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक पर्यटन मंत्री के शिविर कार्यालय में हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने आयोजन समिति के चेयरमैन पद के लिए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने अनुमोदन किया। कैबिनेट मंत्री की सहमति के बाद चैंपियनशिप की तिथि पर विचार किया गया। चैंपियनशिप का शुभारंभ 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण 10 दिसंबर को शाम 4 बजे होगा।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आयोजन को भव्य और प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही आयोजन समिति का गठन किया जाए। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित टीमें नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप में यूपी पुलिस, एनईआर गोरखपुर, डीएलडब्ल्यू वाराणसी, एसएसबी, जाट रेजीमेंट, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टलों सहित विभिन्न जिलों की कुल 118 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें लगभग 40 टीमें महिलाओं की होंगी।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 1500 खिलाड़ी और 50 रेफरी शामिल होंगे। आलोक गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, घनश्यामदास गुप्ता, अनुपम गुप्ता एडवोकेट, राकेश गुप्ता, अमर पचौरी, बबलू पांडेय, उदय चौहान, प्रदीप चौहान राज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed