फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   -मतदाता जागरूकता रैली में बच्चों ने दिया मतदान का संदेश

-मतदाता जागरूकता रैली में बच्चों ने दिया मतदान का संदेश

Thu, 18 Apr 2019 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
-मतदाता जागरूकता रैली में बच्चों ने दिया मतदान का संदेश
मतदाता जागरूकता रैली निकालते लोग। - फोटो : amar ujala demo
मैनपुरी। कुरावली में अमर उजाला और जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की भव्यता और बच्चों के साथ शामिल लोगों का उत्साह देखकर नगरवासी खुद कहने लगे कस्बे में आज तक इतनी बड़ी जागरूकता रैली नगर में नहीं निकली। एक किलोमीटर तक छात्र-छात्राओं की कतार और एक ही अपील। इस बार मतदान जरूर करें।
विज्ञापन


नगर के मलिखान सिंह इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह और अपर जिलाधिकारी बी. राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जीटी रोड से शुरू होकर बाईपास तिराहा होती हुई मुख्य बाजार में पहुंची। यहां मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं के साथ ही रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी, चौकीदार, आशा कार्यकर्ता, व्यापारी व मौजूद लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद नगर में भ्रमण करती हुई रैली जीटी रोड पर पहुंची।
विज्ञापन


यहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान चेयरमैन संगीता वर्मा, उप जिलाधिकारी रतन वर्मा, सीओ दद्दन प्रसाद, एआरटीओ राजेश कर्दम, प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र प्रताप, डीआईओएस सर्वेश कुमार, एडीआईओएस शौकीन सिंह यादव, ईओ कल्पना वाजपेयी, स्वीप को-ऑर्डिनेटर डॉ. शैफाली यादव, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने की पुष्पवर्षा
नगर में मुख्य बाजार से गुजरने के दौरान रैली पर दुकानदारों ने पुष्प वर्षा की। इसके अलावा समाजसेवियों की ओर से बच्चों को बिस्किट के पैकेट और पानी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed