फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   धरना देकर नारेबाजी, छात्रों ने खाने का बहिष्कार किया

धरना देकर नारेबाजी, छात्रों ने खाने का बहिष्कार किया

Wed, 30 Jan 2019 11:19 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
धरना देकर नारेबाजी, छात्रों ने खाने का बहिष्कार  किया
मैनपुरी-भोगांव। आश्रम पद्धति विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता को समाज कल्याण अधिकारी द्वारा दिए गए नोटिस के बाद छात्रों ने नाराजगी जताई। परिसर में धरना देकर नारेबाजी करते हुए खाने का बहिष्कार किया। प्रधानाचार्य के आश्वासन पर ही छात्रों ने देर शाम खाना खाया। बुधवार की सुबह 10 बजे छात्रों को पता चला अंग्रेजी प्रवक्ता सुधीर कुमार को समाज कल्याण अधिकारी ने नोटिस देकर हॉस्टल खाली करने, एक माह तक विद्यालय में प्रवेश नहीं करने के आदेश दिए हैं। शिक्षक हॉस्टल खाली करके चले गए हैं।
विज्ञापन


जिस पर छात्रों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए खाने का बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग थी शिक्षक को दिया गया नोटिस निरस्त करके ससम्मान विद्यालय में प्रवेश दिया जाए। शिक्षक के नहीं आने तक वह भोजन नहीं करेंगे। छात्रों ने जली हुई रोटी और मानक के अनुसार दाल सब्जी न मिलने की भी शिकायत की। बाद में प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार यादव, वार्डन वीरी सिंह के समझाने पर छात्रों ने देर शाम खाना खाया। बुधवार को छात्रों ने दूसरी बार हंगामा किया है। 27 जनवरी को हुए हंगामे के बाद समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर इंद्रा सिंह ने पूरे प्रकरण के लिए अंग्रेजी प्रवक्ता सुधीर कुमार को दोषी मानकर कार्रवाई किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


छह छात्रों को देंगे नोटिस
विद्यालय के छह छात्रों को शिक्षण कार्य प्रभावित करने के लिए नोटिस दिए जाएंगे। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार यादव ने बताया कक्षा 11 के छात्र उमाकांत, शिवम, आलोक, संजय, हरवीर सिंह, कक्षा 10 के सुखवीर सिंह को विद्यालय में अराजकता फैलाने, शिक्षण कार्य को प्रभावित करने, भोजन का बहिष्कार करने के लिए छात्रों को उकसाने के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को नोटिस दिए जाएंगे। भविष्य में माहौल बिगाडने पर विद्यालय से निष्कासित करने की चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने सुनीं छात्रों की समस्याएं
छात्रों के हंगामा काटने की जानकारी मिलते ही एसडीएम पीसी आर्य पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचेे। स्टाफ को हटाकर छात्रों की समस्याओं को सुना। छात्रों द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्रंों में बताई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने को कहा। समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखने का आश्वासन छात्रों को दिया।


अराजकतत्वों के खिलाफ हो कार्रवाई
मैनपुरी। वार्डन प्रमोद कुमार अवस्थी के आवास पर की गई गाली गलौज, पथराव के बाद भयभीत वार्डन हॉस्टल छोड़कर आवास का ताला बंद करके घर चले गए हैं। इससे प्रधानाचार्य सहित शिक्षकंों में आक्रोश है। 27 जनवरी की रात अराजकतत्वों ने विद्यालय के वार्डन प्रमोद कुमार अवस्थी के आवास पर पथराव करके गाली गलौज किया था। पुलिस के पहुंचने पर अराजकतत्व विद्यालय से भाग गए थे। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार यादव, शिक्षक केपी सिंह, जितेंद्र सिंह, यशोबर्धन, उपमा सिंह, नीलम पाल, कीर्ति सोलंकी, सरिता मिश्रा, सरला देवी ने समाज कल्याण अधिकारी तथा डीएम से अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed