{"_id":"5c18f9fbbdec2256ec3cf86b","slug":"71545140731-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में लापरवाही पर तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में लापरवाही पर तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में लापरवाही तीन पंचायत सचिवों का महंगी पड़ गई। बार-बार आदेश के बाद भी जवाब न देने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही तीन दिन में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा कर फोटो अपलोड कराने के लिए कहा है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए 13-13 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई थी। इसमें से कई ग्राम पंचायतों में तो अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कार्य पूरा हो गया, लेकिन अन्य में अब तक लापरवाही की जा रही है। इससे कहीं न कहीं निर्माण कार्य व सरकारी धन में गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही मामला तीन ग्राम पंचायतों में सामने आने के बाद डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की है।
उन्होंने बेवर विकास खंड के मेरापुर छदामी के सचिव प्रवीन कुमार राजपूत, कुरावली विकास खंड के मिढ़ावली कला के सचिव विक्रम सिंह व जगीर विकास खंड के कुरारी के सचिव अनुज मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही तीन दिन के अंदर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कर उनके फोटो ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
किसी भी हाल में सरकारी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर तय समय में पंचायत सचिव सुधार नहीं करते हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यतेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, मैनपुरी।