{"_id":"5bfc251ebdec2241773540cb","slug":"71543251230-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन नगर पंचायत से पत्रावली उठा ले गए एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन नगर पंचायत से पत्रावली उठा ले गए एडीएम
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन नगर पंचायत की शिकायतों के बाद प्रभारी अधिकारी निकाय एडीएम कानून व्यवस्था संबंधित पत्रावलियों को उठा लाए हैं। अब इन पत्रावलियों की जांच की जा रही है। इसमें अधिकांश पत्रावलियां निर्माण कार्य, कर्मचारी सेवा प्रदाता, डीजल-पेट्रोल के उपयोग से जुड़ी हैं।
एडीएम कानून व्यवस्था ने राधाकुंड और गोवर्धन नगर पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान गोवर्धन नगर पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्य से जुड़ी फाइलों को तलब करते हुए उन्हें अपने साथ ले लिया। इसके अलावा नगर पंचायत की शिकायतों के आधार पर कबाड़ की नीलामी सहित बैंक स्टेटमेंट भी ले लिए।
अब फाइलों के रिकार्ड के आधार पर शिकायतों की जांच पड़ताल होगी। एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद ने बताया कि नगर पंचायत के कार्यों को लेकर शिकायत थी। संबंधित पत्रावलियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोसीकलां पालिका की जांच लंबित
मथुरा। शासन के आदेश पर कोसीकलां नगर पालिका की जांच की जा रही है। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में डीएम ने जांच कमेटी गठित की है। इसमें पालिका की सीमा से बाहर पालिकाध्यक्ष पर विकास कार्य कराए जाने का आरोप है। इसके अलावा राया नगर पंचायत की भी शिकायतों पर जांच लंबित है।