फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विकास की राजनीति करने में रखते हैं भरोसा: अक्षय प्रताप

विकास की राजनीति करने में रखते हैं भरोसा: अक्षय प्रताप

Sat, 24 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
विकास की राजनीति करने में रखते हैं भरोसा: अक्षय प्रताप
विकास की राजनीति करने में रखते हैं भरोसा: अक्षय प्रताप - फोटो : अमर उजाला
एटा। पूर्वांचल की राजनीति से सरोकार रखने वाले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया लखनऊ में रजत जयंती समारोह 30 नवंबर को आयोजित करने जा रहे हैं। इसमें भीड़ जुटाने के लिए विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल शनिवार को एटा पहुंचे। उन्होंने मंडी समिति गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि हम विकास की राजनीति करते में भरोसा रखते हैं। जातिवाद और धर्म संप्रदाय की नहीं। एमएलसी अक्षय प्रताप ने कहा कि अब समय बदलाव का आ गया है। ऐसे में राजा भैया 30 नवंबर को लखनऊ स्थित रमाबाई मैदान में रजत जयंती समारोह आयोजित करने जा रहे हैं। राजा भैया एक नया दल बनाने जा रहे हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा 30 नवंबर को की जाएगी। 25 वर्षों के राजनीतिक करिअर के बाद अब अपनी पार्टी की जरूरत महसूस की जा रही है और जनता तथा जनसमर्थन की मांग के आधार पर ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में जनसंपर्क चल रहा है। 30 नवंबर को ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में राजनीतिक दल जल भावनाओं को समझने में विफल साबित हुए हैं और जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed