{"_id":"5be9c51fbdec2269827d55c0","slug":"71542047007-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे ग्रामीणों को शिवपाल की पार्टी का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे ग्रामीणों को शिवपाल की पार्टी का समर्थन
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। ग्राम पंचायत रूधऊ-मुस्तकिल में विकास कार्य कराए जाने को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों का अनशन 34वें दिन भी जारी रहा। वहीं सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का साथ दिए जाने का आश्वासन दिया।
साथ ही कहा कि शीघ्र ही निस्तारण नहीं हुआ तो प्रसपा आंदोलन में शामिल हो जायेगी। सोमवार को अनशन स्थल पर पहुंचे प्रसपा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई को ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता पर नाला निर्माण नहीं होने की बात बताई।
वहीं जिलाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि वह स्वयं मौके पर जाकर जांच कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराएंगी। अजीम भाई ने कहा कि ग्रामीणों को अनशन पर बैठे एक माह से अधिक समय हो गया, परंतु अभी तक सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
यह क्षेत्रीय विधायक और कैैबीनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल और भाजपा के लिए शर्म की बात है। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य मीना राजपूत ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वयं अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव, रामप्रकाश कुशवाह, डा. आरपी नागर, राधाकृष्ण, प्रेमप्रकाश चौधरी, राकेश शर्मा, शारदा कुमारी, विजय लक्ष्मी, मायादेवी, जिला महासचिव नीरज यादव, इं. राजकुमार यादव, सनी यादव, अमन गुर्जर, डा. राज यादव, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।