फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तीस हजार परिवारों के पास नहीं हैं शौचालय

तीस हजार परिवारों के पास नहीं हैं शौचालय

Mon, 12 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
तीस हजार परिवारों के पास नहीं हैं शौचालय
भगवा शौचालय
कासगंज। जिले के ओडीएफ घोषित हो जाने के बाद 2012 की सर्वे सूची से वंचित एवं इस अवधि में नए बने परिवारों को शौचालय से संतृप्त करने के लिए कराए गए बेस लाइन सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। सर्वे में जिले के सभी सात विकास क्षेत्रों में 30,306 परिवार शौचालय योजना का लाभ पाने से वंचित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2012 में कराए गए सर्वे में जिले में 19,3,524 परिवार शौचालय विहीन पाए गए। इन परिवारो के लिए साल दर साल लक्ष्य निर्धारित करके धन आवंटित कर दिया गया। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से धन आवंटित होने के बाद प्रशासन व जिला पंचायत राज विभाग ने अधिकांश शौचालयों का निर्माण हो जाने पर 15 सिंतबर को जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया। इस लक्ष्य के तहत जो शौचालय शेष रह गए उनके लिए निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी। इस लक्ष्य के बाद भी शौचालय का धन न मिलने की शिकायतें आती रहीं। इन शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए शासन से फिर से बेस लाइन सर्वे कराया। इस सर्वे में वर्ष 2012 के सर्वे से वंचित परिवारों व इस अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में नए बसे परिवारों को शामिल किया गया। इस सर्वे में 30,306 परिवार ऐसे पाए गए हैं जिनके न तो शौचालय बने हैं और न ही उनको पिछले सर्वे के आधार पर धन ही जारी किया गया। इस सर्वे में शौचालय से वंचित सबसे अधिक 6779 परिवार सहावर में चिह्नित हुए हैं।
विज्ञापन

बेस लाइन सर्वे 2018 में चिह्नित परिवार
विकास खंड परिवारों की संख्या
कासगंज 3400
सोरों 6000
अमापुर 3506
सिढ़पुरा 2714
गंजडुंडवारा 4312
सहावर 6779
पटियाली 3605
वंचित परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराने के लिए कराए गए बेस लाइन सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। सर्वे में जो परिवार चिह्नित किए गए हैं उनकी सूची शासन को भेजी जाएगी-विश्वनाथ सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed