{"_id":"5bd4ad3cbdec2269bb41faae","slug":"71540664636-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे को निपटाने के लिए विवेचक मांग रहा बीस हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमे को निपटाने के लिए विवेचक मांग रहा बीस हजार रुपये
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। बड़े बेटे पर छेड़छाड़ के तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। उन तीनों में कोर्ट से उसे बरी कर दिया गया। अब विरोधियों ने पुलिस से सांठगांठ कर छोटे बेटे जो नाबालिग है, उस पर भी छेड़छाड़ कर मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले की विवेचना कर रहा दरोगा पिता से बीस हजार रुपये मांग रहा, न देने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा है। इससे तंग आकर पिता ने एएसपी क्राइम से मामले की शिकायत की है।
मारहरा पुलिस की अनदेखी के चलते एक पिता अपने बेटों के भविष्य को बचाने के लिए उधर उधर भटक रहा है। क्षेत्र के गांव लालपुर देहमाफी निवासी बनवारी ने शनिवार को एएसपी क्राइम ओपी सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बड़े बेटे अनुज पर तीन माह पहले छेड़छाड़ के तीन मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इन तीनों ही मामलों में कोर्ट ने उसे निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया।
इसके बाद अब विरोधियों ने उसके नाबालिग छोटे बेटे पर भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। बनवारी ने बताया इस मामले की विवेचना कर रहा दरोगा उससे कई बार रुपये ऐंठ चुका है। दरोगा अब उच्चाधिकारियों को रुपये देने के नाम पर बीस हजार रुपये मांग रहा है। साथ ही रुपये न देने पर नाबालिग बेटे को झूठे आरोप में जेल भेजने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर गंभीर हुए एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने थाना प्रभारी मारहरा को मामले की सही जांच करने के साथ ही रुपये मांगने वाले दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट देने को कहा है।