फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राया में वृद्धा की हत्या कर नकदी-जेवरात लूट ले गए बदमाश

राया में वृद्धा की हत्या कर नकदी-जेवरात लूट ले गए बदमाश

Sat, 27 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
राया में वृद्धा की हत्या कर नकदी-जेवरात लूट ले गए बदमाश
डैमो
राया (मथुरा)। शुक्रवार की देर रात को राया गोंगा रोड पर श्रीधाम कालोनी में एक वृद्धा की हत्या कर नकदी और जेवरात लूट लिए गए। किराए का मकान लेकर रहने वाली महिला घर के पास में ही दुकान करती थी। घटना की जानकारी भी लोगों को सुबह हुई। महिला का शव चारपाई पर पड़ा था और गले में अंगोछा बंधा था। घनी आबादी में हुई वारदात से दहशत फैल गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली राया के श्रीधाम कालोनी में सुनील कुमार श्रीवास्तव के प्लाट में बने एक कमरे में कांता देवी वर्मा (70) पत्नी महावीर वर्मा किराए पर रह रही थीं। पैंतीस साल पहले पति और बच्चों से अलग हुई कांता राया में ही एक परचून की दुकान चलाती थीं। शुक्रवार को शाम को करीब सात बजे कांता देवी ने अपनी दुकान बंद की और मकान पर चली गईं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह को करीब पांच बजे लोगों ने देखा कि कांता देवी के घर का दरवाजा खुला पड़ा है। भीतर जाकर देखा तो कांता का शव चारपाई पर पड़ा था और गले में अंगोछा बंधा था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। संदूक भी खुला पड़ा था। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी गई। सोने के कुंडल, जंजीर के साथ अन्य गहने भी गायब हैं। महिला के पास 40 से 50 हजार की नकदी थी जो गायब बताई जा रही है। मौके पर पहुंची राया पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। मृतका के भतीजे भगवती ने अज्ञातों के खिलाफ हत्या और लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

जीते जी प्यार नहीं मिला, मरने के बाद ले गया परिवार
राया। 35 साल पहले पति महावीर द्वारा छोड़ी गई पत्नी कांता देवी वर्मा को जीते जी परिवार का प्यार नहीं मिल सका, पर मरने के बाद उसके शव को पति और बच्चे इगलास (अलीगढ़) ले गए। बताया जाता है यहां पर मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के भतीजे श्यामसुंदर का कहना है कि नशेबाजों का काम हो सकता है। उन्होंने बताया कि करीब 40 हजार रुपये नकदी भी लूटी गई है।


हत्या में परिचित का हो सकता है हाथ
राया। कांतादेवी वर्मा की हत्या में परिचित का हाथ हो सकता है। श्रीधाम कालोनी में सायं ढलते ही कांता देवी कमरा बंद करने के बाद फिर खोलती नहीं थी। कई बार लोग सामान भी लेने जाते तो मना कर देती थी। चारपाई के बराबर में लगा एक बिस्तर इस तरफ इशारा कर रहा कि कोई परिचित वृद्धा के पास था। उम्मीद की जा रही कोई परिचित इस हत्या और लूटपाट में शामिल हो सकता है। पुलिस हर बिंदु को खंगालकर खुलासे में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed