{"_id":"5bd08d5dbdec2269612ac4d2","slug":"71540394333-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत विकास योजना से बदलेगी गांवों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत विकास योजना से बदलेगी गांवों की सूरत
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम पंचायत विकास योजना से अब गांवों की सूरत बदलेगी। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ही बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगा। इसी बैठक में ही इसे अनुमोदन कर काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को भी लाभ होगा। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यशाला में डीएम प्रदीप कुमार ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से इस पर चर्चा की।
कार्यशाला की शुरुआत विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख करहल बिल्लू यादव व जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में बैठकों का आयोजन होगा। पहली बैठक में ग्राम पंचायत प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना का निर्माण करेंगे। जिसके बाद दूसरी बैठक में इस कार्ययोजना का अनुमोदन कराया जाएगा। ये कार्य 30 नवंबर तक पूरा कराया जाना है।
ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव इसमें कोई गड़बड़ी न कर सकें, इसके लिए सहयोगी मानव संसाधन की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर तैनाती की गई है। उनके द्वारा दोनों बैठकों की पूरी जानकारी व वीडियो ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इससे लोगों को कार्ययोजना की पूरी जानकारी मिल सकेगी। बैठक में टीकाकरण, ओडीएफ, विद्यायलखों में टाइल्स, श्मशान घाट का निर्माण, हैंडपंप व अन्य कार्यों के लिए अनुमोदन किया जाएगा।
विज्ञापन
इन बैठकों में लेखपाल, सचिव, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व कोटेदार का प्रतिभाग करना अनिवार्य है। बैठक में सीडीओ कपिल सिंह, डीएफओ सिद्धार्थ अंबेडकर, एडीएम बी.राम, पीडी सुरेश चंद्र मिश्रा, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह, सीओ प्रयांक जैन आदि रहे।