फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीकाकरण के बाद बीमार बालक की मौत

टीकाकरण के बाद बीमार बालक की मौत

Tue, 02 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद बीमार बालक की  मौत
अजीतगंज (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव लालपुर अघार के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से भतीजे की मौत का आरोप लगाया है। बताया कि खसरे का टीका लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कई दिन के उपचार के बाद उसकी सैफई में मौत हो गई।
विज्ञापन


लालपुर अघार निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके आठ माह के भतीजे रितिक पुत्र वीकेश को 26 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की एएनएम ने टीका लगाया था। उसके बाद बालक की हालत बिगड़ने लगी। तभी से उसका लगातार इलाज चल रहा था। उसे गंभीर हालत में सैफई भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उसकी सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रवीन की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रवीन का आरोप से स्वास्थ्य विभाग कठघरे में खड़ा है। बालक की मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। बालक को 26 सितंबर को सलेमपुर पढ़ीना में एएनएम ने खसरे का टीका लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक की मौत के संबंध में गांव में तैनात आशा कार्यकर्ता से जानकारी जुटाई गई है। आशा ने बताया कि बालक को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका उपचार पहले एक निजी डॉक्टर कराते रहे। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई ले जाया गया।
डॉ. पपेंद्र कुमार प्रभारी, चिकित्साधिकारी सगामई।

टीके से मौत की बहुत कम संभावना है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed