{"_id":"5baa7cb5867a557f5742e4d4","slug":"71537899701-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार पर कमरे में बंदकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार पर कमरे में बंदकर पीटने का आरोप
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। तहसील में सफाई करने गए पालिका सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। सफाईकर्मियों ने नायब तहसीलदार पर कमरे में बंद कर मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। थाने पहुंचे सफाईकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा किया। इसके साथ ही जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती थाने पर धरना देकर बैठ गए। वहीं घटना से नाराज कर्मियों ने कर्मियों के ठेकेदार की भी पिटाई कर दी।
तहसील में घास बड़ी होने पर मंगलवार सुबह पालिका में संविदा पर तैनात सफाईकर्मियों को सफाई के लिए भेजा था। सफाईकर्मी जयकिशन निवासी मस्जिद रोड, विशाल निवासी कच्च्चा टूंडला, सागर निवासी मस्जिद रोड, विक्रम निवासी बन्न्नारोड टूंडला का आरोप है कि सुबह से ही नायब तहसीलदार आशीष त्रिपाठी उनका अपमान कर रहे थे। काम खत्म न होने तक घर जाने पर पीटने की धमकी दे रहे थे।
शाम करीब चार बजे वो काम कर रहे थे, तभी नायब तहसीलदार ने उन्हें मीटिंग हॉल में बुलाया और वहां पहले से मौजूद दो पुलिसकर्मियों व स्टाफ के साथ डंडे से पीटा। इतना ही नहीं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी। किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मचारी पालिका पहुंचे और ठेकेदार अमल गुप्ता को पीट दिया।
विज्ञापन
थाने पहुंचे सफाईकर्मी ने पुलिस में तहरीर दी तो पुलिस ने जांच की बात कही। इससे सफाईकर्मियों ने थाने का घेराव कर दिया। सफाईकर्मियों ने नायब तहसीलदार आशीष त्रिपाठी, ठेकेदार अमन गुप्ता के विरुद्ध तहरीर दी है। वहीं ठेकेदार ने सफाईकर्मियों के विरुद्ध तहरीर दी।