फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यूपी में जल्द होगा व्यापारी कल्याण आयोग का गठन: मिश्रा

यूपी में जल्द होगा व्यापारी कल्याण आयोग का गठन: मिश्रा

Sun, 16 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी में जल्द होगा व्यापारी कल्याण आयोग का गठन: मिश्रा
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को फिरोजाबाद क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की अध्यक्षता में व्यापारी महासम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। व्यापारियों ने शहर में टोल प्लाजा, ट्रांसपोर्ट नगर, जाम, अतिक्रमण जैसे मुद्दे उठाए। श्याम बिहारी मिश्रा ने यूपी में जल्द ही व्यापारी कल्याण आयोग के गठन की बात कही है।
विज्ञापन


महासम्मेलन का उद्घाटन व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह, डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी सचिंद्र पटेल ने द्वीप प्रज्जवलन कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उप्र में अतिशीघ्र व्यापार कल्याण आयोग बनेगा। मंडी शुल्क समाप्त करने का प्रयास हो रहा है। फिरोजाबाद के व्यापारियों, उद्यमियों एवं किसानों के लिए मिलकर संघर्ष करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने कहा कि किसानों और व्यापारियों को कमजोर समझा जाता है।
विज्ञापन


हमें मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि व्यापारी जिले में दो टोल प्लाजा का मुद्दा उठा रहे हैं। एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता चल रही है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि व्यापारियों के समस्याओं के निदान को वह हमेशा तत्पर हैं। महापौर नूतन राठौर ने कहा कि शहर में जनता और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के निदान को निरंतर प्रयास करेंगे। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि जब सांसद विधायकों को पेंशन मिलती है तो व्यापारियों को पेंशन क्यों नहीं। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाए। संचालन जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, संजय गुप्ता, कैलाश उपाध्याय ने किया। जिलाध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत 51 किलो फूल की माला से करने के साथ 51 हजार रुपये की थैली भेंट की गई। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विजय कुमार जैन, ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, उद्यमी राजकुमार मित्तल, संजय मित्तल, अभिषेक मित्तल चंचल, हेमंत अग्रवाल, एसपी सिटी राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह, कैलाश उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मदन लाल वर्मा, कालीचरन चतुर्वेदी, मयंक भटनागर, ठा. राजकुमार सिंह, प्रदीप कौशिक, शीलमणि शर्मा, नीता पांडेय, सरोज शर्मा, सुमन शर्मा, देशदीपक यादव, अमित वार्ष्णेय, आसिम खान, गणेश वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed