{"_id":"5b9bb8dd867a557f17445567","slug":"71536932061-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण करेंगे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण करेंगे राज्यपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 14 Sep 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
यूपी के राज्यपाल राम नाईक 25 सितंबर को आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्य परिसर में उनका यह पहला कार्यक्रम होगा। तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। समय से काम पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रण दिया गया है, उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं है।
पालीवाल पार्क परिसर में दीनदयाल संस्थान के समक्ष ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। कुलपति के निरीक्षण के दौरान कुलसचिव केएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, प्रो. सुगम आनंद, डॉ. बीडी शुक्ला, इंजीनियर हरिमोहन मौजूद रहे।