{"_id":"5b7abeaa42c79246764166f4","slug":"71534770858-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस में शराबी सिपाही ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ऑफिस में शराबी सिपाही ने किया हंगामा
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एसपी ऑफिस पहुंचे एक पियक्कड़ सिपाही ने जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर एसपी ने उसका मेडिकल कराने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस सिपाही को जिला अस्पताल ले गई, वहां मेडिकल कराने के बाद थाने में बैठा लिया है। वह ऑफिस में छुट्टी मांगने गया था।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही चंद्रपाल सिंह सोमवार को छुट्टी लेने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचा। वह शराब के नशे में धुत था। एसपी ऑफिस में मौजूद पुलिसकर्मियों न जब उसको इस हालत में अधिकारी के सामने न जाने की बात कही तो वह हंगामा करने लगा। इसे देख एसपी अजय शंकर राय ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। वहां मेडिकल कराने के बाद कोतवाली में बैठा लिया। समाचार लिखे जाने तक सिपाही थाने में ही बैठा हुआ था।