{"_id":"5b75d02842c7921a411d7d76","slug":"71534447656-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की अपहृत भांजी का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की अपहृत भांजी का मिला शव
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की भांजी मंजू देवी का नौंवे दिन भांडरी के पास शव पड़ा मिला। शव का ज्यादतर हिस्सा गायब था। परिजनों ने कपड़े व सेंडिलों से उसकी पहचान की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने अपनी भांजी मंजू देवी (26) की शादी दो साल पूर्व थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला हुलासी निवासी प्रबल कुमार से की थी। शादी के बाद भी वह शिकोहाबाद में ट्यूशन पढ़ने जाती थीं। वह सात अगस्त को घर से ट्यूशन के लिए निकली थीं। कस्बा सिरसागंज तक पति प्रबल कुमार छोड़ने भी गया था, लेकिन देर शाम तक वह नहीं लौटी।
भांजी के गायब होने के बाद पति व मामा ने एसएसपी कार्यालय, एसपी देहात महेंद्र सिंह, सीओ सिरसागंज और एसएचओ सिरसागंज तक से फरियाद की थी, लेकिन पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई का परिणाम रहा कि मंजू की हत्या कर दी गई। उसका शव भांडरी के पास नहर के किनारे पड़ा मिला है।
विज्ञापन
शव देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या गायब होने के एक-दो दिन बाद ही कर दी गई, क्योंकि शरीर के अधिकांश हिस्सा में सिर्फ हड्डियां दिखाई दे रहीं है। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कपड़ों व सेंडिल के माध्यम से की है।