फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कारगिल के शहीदों को किया गया याद, दी श्रद्धाजंलि

कारगिल के शहीदों को किया गया याद, दी श्रद्धाजंलि

Thu, 26 Jul 2018 11:10 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
कारगिल के शहीदों को किया गया याद, दी श्रद्धाजंलि
कारगिल के शहीदों को किया गया याद, दी श्रद्धाजंलि - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहीदों को किया याद, चढ़ाए पुष्प
एटा। जिले में गुरुवार को कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सैनिक कल्याण बोर्ड और पूर्व सैनिकों ने जिले के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया।
कचहरी स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अमित किशोर, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा और सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एके त्यागी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कारगिल युद्ध में शहादत देने वाले शहीदों के बारे में पूर्व सैनिकों को जानकारी दी। इस मौके पर त्रिवेश कुमार, प्रमोद कुमार, पूर्व सैनिक एमपी शर्मा, प्यारेलाल, करन सिंह, रामप्रकाश, मुकेश कुमार समेत तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे। उधर, गौरव सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन ने गांव घिलौआ पहुंचकर शहीद पुष्पेंद्र यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही शहीद की समाधि जाने के लिए रास्ते की मांग की। साथ ही समस्याओं को लेकर डीएम अमित किशोर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गंगा सिंह आर्य, विजय सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रामनिवास यादव, संत कुमार, करतार सिंह, महावीर सिंह, राम खिलाड़ी, रामपाल सिंह, मोहनलाल, वृंदावन सिंह समेत शहीद पुष्पेंद्र की मां शांतिदेवी, पिता शोभाराम और परिवारीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन



527 जवान शहीद, 1363 हुए थे घायल
गुरुवार को जिले के दर्जनों विद्यालयों में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने 19 वर्ष पूर्व हुए कारगिल युद्ध के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इस अवसर पर बच्चों ने शौर्य गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज परसौंन के प्रधानाचार्य एवं पूर्व सैनिक डॉ. बृजभूषण सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस युद्ध में 527 अफसर-जवान शहीद, 1363 घायल हुए थे। चार रणबांकुरों को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। आरएलसीएस इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य वीके मिश्र ने कहा कि तीन मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक चले युद्ध में भारतीय जवानों ने दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दिया। एसएस भदौरिया ने कहा कि दुर्गम पहाड़ियों पर हुए युद्ध में सैकड़ों भारतीय जवान वीरगति को प्राप्त हुए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की कविता व गीत प्रस्तुत किए। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, डीएसएएस सौंगरा, आर्य विद्यालय, भारतीय इंटर कालेज न्यौराई में भी विजय दिवस बनाया गया।
कासगंज/सोरों। जनपद में अलग अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में कारगिल के शहीदों को याद किया गया। वहीं उनकी शहादत को नमन किया गया। हिंदू जागरण मंच ने गोष्ठी की, शहर कांग्रेस कमेटी ने भी कारगिल के शहीदों को यादकर उनकी शहादत को नमन किया। वहीं सोरों में कार्यक्रम हुए। हिंदू जागरण मंच ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुमरौआ में कारगिल के शहीदों को याद करते हुए भारत माता का पूजन किया। अतिथि खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र बोरा ने कहा कि ये विजय कभी भी हिम्मत न हारने की सीख देती है। इस मौके पर इंचार्ज विद्यालय शिवकुमार यादव, निशांक माहेश्वरी, अमित यादव, डॉ. भारती, होशियार सिंह, राहुल वर्मा, डोरीलाल आदि मौजूद रहे।

शहर कांग्रेस कमेटी ने गोष्ठी का आयोजन किया। कारगिल में युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कारगिल के शहीदों के सम्मान में बिड़ला हॉस्पीटल में रक्तदान किया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में सुशील शर्मा व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। इस मौके पर पंकज पाराशर, आकाश महेरे, भोलाशंकर तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, राहुल मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed