फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रिफाइनरी को शीघ्र मिलेगा यमुना जल

रिफाइनरी को शीघ्र मिलेगा यमुना जल

Sat, 14 Jul 2018 08:29 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
रिफाइनरी को शीघ्र मिलेगा यमुना जल
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। रिफाइनरी के प्रयोग को चल रही पानी की कमी शीघ्र ही पूरी होगी। उसको अगले माह से गोकुल बैराज से यमुना जल की सप्लाई मिल सकेगी। इसके लिए दस किलोमीटर से भी अधिक लंबी पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। वाल्व और चेंबर डालने की प्रक्रिया पूरी होते ही रिफाइनरी तक पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


रिफाइनरी शीघ्र ही यमुना जल का उपयोग अपने लिए कर सकेगी। वर्ष 2013-14 में शुरू की गई यमुना जल लेने की कार्य योजना में कई दफा अवरोध आ चुके हैं। अब यह योजना शीघ्र ही पूरी हो रही है। गोकुल बैराज से लेकर रिफाइनरी तक करीब दस किलोमीटर से अधिक दूरी की 800 एमएम की पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


अब चेंबर ओर वाल्व डालने का काम किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही गोकुल बैराज से रिफाइनरी को यमुना जल पहुंचने लगेगा। रिफाइनरी को गोकुल बैराज से 10 एमएलडी से अधिक पानी मिल सकेगा। इस पानी के मिलते ही रिफाइनरी में चल रही पानी की कमी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक रिफाइनरी द्वारा अपने प्रयोग के लिए जल आगरा से लिया जाता था। उसके आने के बाद भी रिफाइनरी के प्रयोग के लिए पानी की कमी थी। इसे पूरा करने के लिए रिफाइनरी ने जल निगम के जरिए यमुना जल लेने का प्रोजेक्ट तैयार किया। जल निगम के इंजीनियर ललित मोहन ने बताया कि जल निगम के साथ हुए समझौते के अनुसार रिफाइनरी अपने उपयोग के हिसाब से यमुना जल की मात्रा कम या अधिक भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed