{"_id":"5b4396104f1c1bc2248b5594","slug":"71531155984-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण चल रही जिला अस्पताल की रसोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण चल रही जिला अस्पताल की रसोई
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
बिना पंजीकरण चल रही जिला अस्पताल की रसोई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला अस्पताल में मरीजों को दिया जाने वाला भोजन बिना पंजीकरण बन रहा है। भोजन आपूर्ति करने वाली फर्म ने खाद्य सुरक्षा विभाग से अब तक कोई पंजीकरण नहीं कराया है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के छापे में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की पोल खुली।
निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में टीम ने आपूर्तिकर्ता फर्म से लाइसेंस मांगा तो फर्म संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सके। जबकि नियमों के मुताबिक भोजन की आपूर्ति का काम खाद्य सुरक्षा विभाग में पंजीकृत फर्म से ही कराया जा सकता है। वहीं रसोई में साफ-सफाई का अभाव मिला। टीम ने फर्म को नोटिस दिया है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भी कोई लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने रोटी और लौकी की सब्जी का नमूना लिया। वहीं जिला महिला अस्पताल में पंजीयन और सफाई व्यवस्था ठीक मिली।
इसके साथ ही टीम ने प्राथमिक विद्यालय दहेलिया पूठ अलीगंज से मिड-डे मील का नमूना लिया। उधर, जलेसर में टीम ने गणेश डेरी के दुग्ध टैंकर को फिरोजाबाद रोड पर रुकवा कर मिश्रित दूध का नमूना लिया। सादाबाद रोड पर रामनरेश यादव के दुग्ध टैंकर से मिश्रित दूध का नमूना लिया। वसुंधरा में एक दुकान पर टीम को नमकीन के एक्सपायर्ड पैकेटों की बिक्री होते मिली। विक्रेता सतीश चंद्र को नोटिस दिया। इस दौरान जिला अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. ओपी सिंह, अनिल यादव, अरुण कुमार, खाद्य सहायक चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।