फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तेज बारिश से जलमग्न हुआ शहर

तेज बारिश से जलमग्न हुआ शहर

Mon, 02 Jul 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
तेज बारिश से जलमग्न हुआ शहर
तेज बारिश से जलमग्न हुआ शहर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि को तेज हवा के साथ तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। हुई। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। तेज झोंकों के साथ हवा भी चली। लोगों को दिन में बारिश होने की आशंका थी, लेकिन दिन में बारिश नहीं हुई। लेकिन मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।
शनिवार की रात्रि को जहां जिले भर में अच्छी बारिश हुई, ठीक इसी तरह से रविवार की रात्रि को तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पारा भी नीचे गिर गया, लेकिन जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह नालियां उफनती नजर आईं। नालियों की गंदगी सड़कों पर तैर रही थी। निकाय प्रशासन के द्वारा किए जा रहे सफाई के दावों की पोल भी बारिश ने खोल दी। बारिश के कारण नाले नालियां भी उफनते नजर आए। पूरे जिले के नगरीय, कस्बाई एवं ग्रामीण इलाकों में अव्यवस्थाओं का आलम दिखाई दिया। मानसून आ गया, लेकिन जिम्मेदार निकायों की तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में भी बारिश के कारण जगह-जगह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों और मैदानों में पानी भरा नजर आया। अमांपुर के पुराने थाना परिसर में काफी जलभराव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुश नजर आए किसान
कासगंज। शनिवार और रविवार को लगातार हुई बारिश के कारण किसान काफी खुश नजर आए। खेतों को पानी की जरूरत थी। अच्छी बारिश हो जाने के कारण मक्का, बाजरा की बुवाई और धान की बुवाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। किसान सोहनलाल ने बताया कि खेती के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई है।

नहीं होने देंगे जलभराव
कासगंज। नगरपालिका के ईओ आरपी श्रीवास्तव का कहना है कि नगर में बडे़ स्तर पर नालों की सफाई कराई गई है। नगर में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। जहां भी इस तरह की समस्या सामने आएगी उसके संबंध में तत्काल कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed