{"_id":"5af84dd04f1c1bd2408b4f37","slug":"71526222288-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज का बिखराव रोकने को उतरेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज का बिखराव रोकने को उतरेगा संघ
Updated Sun, 13 May 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रविवार को महाविद्या स्थित श्रीराम लीला मैदान पर आरएसएस की संयुक्त शाखा का आयोजन किया गया। इसमें महानगर क्षेत्र अंतर्गत प्रात:कालीन 40 शाखाओं के स्वयं सेवक शामिल हुए। इस दौरान आरएसएस की भूमिका और स्वयंसेवकों के गुण भी बताए गए।
प्रात:काल नियमित आयोजित होने वाली शाखाओं के स्वयं सेवक रविवार को शाखा स्थल के बजाए महाविद्या के श्रीरामलीला मैदान पर एकत्रित हुए। यहां प्रात: 6:30 बजे 40 शाखाओं के ध्वजों के साथ 660 स्वयंसेवकों की संयुक्त शाखा लगाई गई। एक घंटे तक संयुक्त रूप से शाखा की दैनिक क्रियाएं की गईं। तदोपरांत विभाग संघचालक केके कनोडिया ने स्वयं सेवकों के गुण, मानक और विशेषताओं से अवगत कराया।
आरएसएस की अब तक की सेवा की जानकारी भी दी। 1965 के युद्ध के साथ विभिन्न घटना और आपदा में की गई सेवा की भी जानकारी दी। यह भी बताया कि देश में आरएसएस किस तरह सेवा कार्य करता है। इस दौरान महानगर संघ चालक लालचंद वासवानी, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव, सह संघ चालक लक्ष्मीनारायण, महानगर विभाग कार्यवाह डॉ. संजय अग्रवाल, शिवकुमार, विजय अग्रवाल बंटा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।