{"_id":"5aa14cb54f1c1b0a7b8bafd4","slug":"71520520373-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग घाट भैरों गली में फटे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग घाट भैरों गली में फटे मकान
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रयाग घाट स्थित भैरों गली में अचानक मकानों में दरार आ गई है। छह मकान फट गए हैं। इससे यहां रह रहे लोग भयभीत हैं। क्षेत्रीय पार्षद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा है। इसमें पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन के कनेक्शन में लीकेज सामने आई है। नगर निगम की टीम खोदाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा शहरी क्षेत्र में मकानों के फटने की समस्या गंभीर है। वर्षों से पुरानी आबादी वाले क्षेत्र में मकान फटते आ रहे हैं। यह क्रम वर्तमान में भी बरकरार है। बुधवार शाम अचानक प्रयाग घाट निकट भैरों गली में मकानों में दरारें आ गईं। देखते ही देखते दीवारों में आई दरार चौड़ी हो गईं। रात को यह स्थिति और गंभीर हो गई।
क्षेत्रीय पार्षद रिचा चतुर्वेदी, भाजपा नेता रामदास चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा। इसकी जानकारी नगर निगम के अफसरों को दी है। गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र में पहुंची नगर निगम के कर्मचारियों ने संबंधित क्षेत्र में खोदाई की है। इससे भोलेश्वरनाथ, कपिल चतुर्वेदी, लक्ष्मण चतुर्वेदी, प्रेम राशन वाले सहित छह लोगों के मकान फटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन