फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आबादी के बीच कतनी चौड़ी हो सड़क, नहीं मले नर्देश

आबादी के बीच कतनी चौड़ी हो सड़क, नहीं मले नर्देश

Fri, 23 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आबादी के बीच  कतनी चौड़ी हो सड़क, नहीं  मले  नर्देश
national highways
कासगंज।
विज्ञापन

फोरलने सड़क परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन शहर की आबादी के बीच सड़क की चौैड़ाई को लेकर अभी तक शासन ने कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए। जबकि पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर पिछले माह भवन स्वामियों के साथ बैठक में 15 मीटर चौड़ाई की सड़क बनाने पर आम सहमति बनी थी। न तो लोगों ने ही इस सहमति के आधार पर अपना अतिक्रमण हटाया है और न ही शासन के निर्देश ही आए हैं। ऐसी स्थिति में असमंजस बरकरार है।

फोरलेन सड़क योजना पर एटा कासगंज के बीच निर्माण का कार्य शुरू किया जा चुका है। कई किलोमीटर इलाके में सड़क बन चुकी है। पेड़ भी काटे जा रहे हैं। शहर में काम शुरू होने की प्रतिक्षा है, लेकिन शासन ने अभी तक भवन स्वामियों से आम सहमति बन जान के बाद नए निर्देश निर्माण विभाग को नहीं भेजे हैं। लोगों की निगाह शासन के निर्देशों पर टिकी हुई है।
विज्ञापन



प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव देव मौर्य के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने यहां आकर सर्कुलर रोड के भवन स्वामियों से वार्ता की। पहले 20 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव था। लोग इस का विरोध कर रह थे। चीफ इंजीनियर की बैठक में सभी के पक्ष सुनने के बाद शहर की आबादी में 15 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की सहमति बनी, लेकिन शासन से अभी कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि आम सहमति के आधार पर ही 15 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण सर्कुलर रोड के आबादी के इलाके में किया जाएगा। इसके लिए लोग स्वयं अपने अतिक्रमण हटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed