{"_id":"5a8ef4e04f1c1b805a8bb3a7","slug":"71519318240-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरी के शमशान पर एक साथ जलीं तीन-तीन चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरी के शमशान पर एक साथ जलीं तीन-तीन चिताएं
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार कराने के बाद ख्ाड़े विध्ाायक व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
बुधवार को बरेली मार्ग पर हिट एंड रन के हादसे में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद से ही ग्रामीणों में शोक बना हुआ है। मृतकों के परिवार में चीत्कार का आलम है। तीनों हीं मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार देवरी गांव के शमशान स्थल पर किया गया है। एक साथ तीन चिताएं जलती देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा दिया।
गौरतलब है कि बुधवार को मल्लाह नगर पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े मुकेश (28) एवं उनके ताऊ राम मूर्ति 70, सुखवीर 24 को रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मुकेश और राम मूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुखवीर की अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ही गांव में अफरा तफरी का आलम बन गया। पीड़ितों के परिवार में चीत्कार मचा हुआ था। अज्ञात कार चालक के खिलाफ सोरों कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी तक दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
पोस्टमार्टम के बाद रात्रि के समय मृतकों के शव देवरी गांव में पहुंचे तो चीत्कार मच उठा। पूरे गांव में लोग तीन शव देखकर शोक में डूबे हुए थे। गुरुवार को इन शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विधायक सदर देवेंद्र राजपूत ने गांव में पहुंचकर सभी पीड़ित परिवारों के लोगों से मुलाकात की और मदद का भरोसा दिया। मृतकों की मदद किसाना दुर्घटना बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री के स्तर से कराई जाएगी। विधायक ने फौरी मदद के लिए जिला प्रशासन से वार्ता करने का भरोसा दिया है।