{"_id":"5a8b15304f1c1b9f268bb016","slug":"71519064368-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की करंट से मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की करंट से मौत, हत्या का आरोप
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना क्षेत्र के गांव नगला महाराम में एक महिला की संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने करंट लगा कर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में अभीतक तहरीर नहीं दी है।
नगला महाराम निवासी वीनूदेवी (25) पत्नी राहुल कुमार की रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में घर के अंदर करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की सूचना पर मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार गांव की दबोध की ठार निवासी कृष्णपाल शर्मा एवं मामा नंदकिशोर मायके से पहुंचे।
उन्होंने मौखिक रुप से महिला की करंट लगा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। एसओ सिरसागंज रवींद्र दुबे ने कहा कि महिला की करंट लगने से मौत हुई थी। महिला विगत दिवस अपने मायके से घर लौटी थी। उसका पति गुजरात में रहता है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।