{"_id":"5a898c2c4f1c1b4e588b94fe","slug":"71518963756-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश
Updated Sun, 18 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रविवार को नगर निगम की कीमती जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश नगर निगम ने असफल कर दी। उधर, कब्जा करने वालों ने नगर निगम की एनओसी दिखाई। निगम अधिकारी जांच कर रहे हैं कि एनओसी किस जमीन की है।
रविवार सुबह कुछ लोगों ने डीग गेट चौराहे के निकट स्थित नगर निगम की करीब 500 वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की। उनके द्वारा जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। अवैध निर्माण की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को दी।
सूचना पर नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को भेजकर जानकारी ली तो निर्माण करने वालों ने एक एनओसी दिखाई। उनका दावा था कि एनओसी उक्त जमीन की है तो कि नगर निगम के अधिकारियों ने जारी की है। मौके पर पहुंचे नगर निगम के नजूल विभाग के हरस्वरूप गौतम ने एनओसी के कागजात प्राप्त किए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवा दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगों द्वारा जो एनओसी के कागजात दिखाए गए हैं उनकी जांच करवाई जा रही है।